बलरामपुर: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित बच्चों को कटे फटे ओंठ व तालू के ऑपरेशन के लिए लखनऊ भेजा गया
गुरुवार 3 बजे जनपद के सभी ब्लॉकों से आरबीएसके टीमों द्वारा चिन्हित बच्चों को आरबीएसके वाहनों के माध्यम से शिविर में लाया गया। प्रत्येक टीम द्वारा 5-5 बच्चों को चिन्हित किया गया था। शिविर में 122 बच्चों को चिन्हित किया गया, जिनके सापेक्ष 58 बच्चों का पंजीकरण किया गया। जांच के बाद उपचार के लिए उपयुक्त पाए गए 32 बच्चों को स्माइल ट्रेन योजना के अंतर्गत भेजा गया।