बलरामपुर: पचपेड़वा थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का किया अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार
थाना पचपेड़वा अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे बताया कि वादी की सूचना पर उसकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है जिससे वह गर्भवती हो गई है पुलिस द्वारा अस्पताल में पहुंचकर जांच की गई एवं पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए बहराइच रेफर किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।