बलरामपुर: नेशनल हेराल्ड को लेकर कांग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय घेराव के लिए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
बलरामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को अवमुक्त किए जाने पर खुशी जताई। कांग्रेसियों ने इसे सत्य और लोकतंत्र की जीत बताते हुए भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियो के दुरुपयोग का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष शिवलाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया