बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार, एसपी ने मामले का किया खुलासा
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। एसपी विकास कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए मामले की जानकारी दी।