बलरामपुर: झारखंडी मंदिर पर कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ
गुरुवार 1 बजे नगर के झारखंडी मंदिर क्षेत्र में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धा व उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी अंजलि किशोरी जी की दिव्य उपस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।