आगर: बड़ा देहड़िया मारपीट कांड में पुलिस ने 1 आरोपी को जेल भेजा, अब तक 5 आरोपी सलाखों के पीछे
29 जुलाई को ग्राम बड़ा देहड़िया में चंदूलाल नायक के साथ धारदार हथियारों से हुई मारपीट के मामले में पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इस सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने 1 ओर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पूर्व 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इस घटना में शामिल 1 और शेष बचे आरोपी की तलाश जारी है