लालबर्रा: गणेशपुर में पंचायतों के पानी टैंकर भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के बजाय वर्कशॉप की बढ़ा रहे शोभा
बालाघाट जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। गिरते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है। जहाँ एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा है और शादी-ब्याह के आयोजनों में पानी की नितांत आवश्यकता है, वहीं दूसरी ओर पंचायतों की लापरवाही और उदासीनता के कारण सरकारी पानी टैंकर लालबर्रा से महज 4 किमी दूर गणेशपुर स्थित