जमुई: हांसडीह में पत्नी के साथ विवाद से नाराज युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jun 9, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के हांसडीह गांव में पत्नी से विवाद के बाद नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान भजौर गांव निवासी रंजय कुमार सिंह के रूप में की गई है। मृतक के बड़े भाई राजीव कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर शुक्रवार की रात उसके भाई और उसके पत्नी के बीच विवाद हुआ था।