चांदवा: चंदवा के सिकनी में राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर फायरिंग, कर्मी बाल-बाल बचा
चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-75 स्थित सिकनी गांव के राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। शाम करीब 7:10 बजे बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय को निशाना बनाकर गोली चलाई। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मी अभय यादव बाल-बाल बच गए।