कोंडागांव: कोंडागांव बस स्टैंड में गंभीर लापरवाही, बारिश के दौरान दुकान का कचरा सड़क पर फेंका, वीडियो हुआ वायरल
शहर में हो रही लगातार बारिश के बीच कोंडागांव बस स्टैंड से एक बेहद गैर जिम्मेदाराना घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। सोमवार शाम 6 बजे से शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है, और इसी दौरान रात करीब 8 बजे बस स्टैंड परिसर में एक फ्रूट सेंटर संचालक द्वारा अपने दुकान का कचरा खुलेआम सड़क पर फेंकने की घटना सामने आई है।