शाम्हो अकहा कुरहा प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित उच्च वर्गीय लिपिक श्री दीपक कुमार के असामयिक निधन पर समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी सहित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
IPRD Bihar
#begusarai