जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत आपूर्ति, निर्माणाधीन पावर सब-स्टेशनों, कृषि विद्युत कनेक्शन, राजस्व संग्रहण, पीएम सूर्य घर योजना एवं RDSS के कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने लंबित कृषि विद्युत आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, विद्युत चोरी पर प्रभावी रोक, राजस्व संग्रहण 90% से अधिक करने तथा सभी निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही बिल सुधार एवं उपभोक्ता शिकायत निवारण काउंटरों को सक्रिय रखने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति एवं हर घर नल का जल योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई तथा लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat