जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के चौथे दिन बी.पी. इंटर स्कूल एवं गांधी स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्गों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों/टीमों को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
IPRD Bihar Department of Sports Bihar State Sports Authority- BSSA
#cmsamrat #begusarai