मड़ावरा: मड़ावरा के बम्होरी कला पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों के बीच टक्कर, दोनों बाइक चालक हुए घायल
मड़ावरा के बम्होरी कला पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों में टक्कर हो गयी जिससे दोनों बाइक चालक घायल हो गये। इसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया जहाँ पर उपचार चल रहा है।