हमीरपुर ज़िले के बिवांर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह तालाब में नहाते समय दो सगे भाइयों सहित बहन की मौत हुई है। तीनों बच्चे अपनी मां के साथ तालाब पर नहाने गए थे, गहरे पानी में जाने से तीनों की डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#breaking #crime #shocked #newsmpd