दिनांक 23.06.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद लखनऊ में हाल ही में हुई कोचिंग संस्थान की घटना के दृष्टिगत कोचिंग, होटल, हॉस्टल, अस्पताल एवं व्यावसायिक भवनों की सुरक्षा को लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम सिटी, KDA, नगर निगम, विद्युत विभाग, DSO एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए।
@Uppolice
@fireserviceup
#KanpurPolice #PublicSafety
#FireSafety
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026