उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार रविवार को पं. दीनदयाल सभागार में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ललित नारायण झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति ललित झा ने कहा कि न्याय की सार्थकता तभी है जब वह पात्र व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाए।