शाहजहांपुर: 36 से 48 घंटे तक जलस्तर स्थिर रहेगा, पीछे से पानी का फ्लो लगातार घटा; भारी बारिश नहीं हुई तो जलस्तर और नीचे जाएगा: डीएम
शाहजहांपुर। जिले में नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर मुख्य रूप से गर्रा और खन्नौत नदी से प्रभावित होता है। गर्रा नदी खतरे के निशान से करीब 80 सेंटीमीटर नीचे, जबकि खन्नौत नदी 20 सेंटीमीटर नीचे है। रामगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर है, जबकि गंगा नदी भी खतरे के निशान