टोंक: जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने 10 थाना अधिकारियों का किया स्थानांतरण
Tonk, Tonk | Nov 29, 2025 टोंक जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने शुक्रवार देर रात्रि 10 थाना अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।जानकारी के अनुसार पीपलू थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह उप निरीक्षक का थाना कोतवाली टोंक वहीं झिराना थाना अधिकारी हरिमन उप निरीक्षक का गुंसी चौकी व महिला थाना अधिकारी निरमा कुमारी उप निरीक्षक का थाना सदर टोंक में स्थानांतरण किया है।