टोंक: जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने 17 पुलिस निरीक्षकों का किया पदस्थापन, रामसिंह होंगे मेहंदवास थाना अधिकारी
Tonk, Tonk | Nov 29, 2025 टोंक जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने शुक्रवार देर रात्रि आदेश जारी कर 17 पुलिस निरीक्षक अधिकारियों का पदस्थापन किया है। रामसिंह पुलिस निरीक्षक को मेहंदवास थाना अधिकारी व हीरालाल पुलिस निरीक्षक को दत्तवास थाना अधिकारी, ओम कंवर को टोंक शहर महिला थाना अधिकारी के पद पर लगाया गया है।