भदोही: भदोही : भदोही के 14 गांव में कूड़े का डोर टू डोर कलेक्शन और निस्तारण के लिए हुआ रिसोर्स रिकवरी सिस्टम का शुभारंभ
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भदोही जिले के 14 ग्राम सभा में कचरे के प्रबंधन के लिए रिसोर्स रिकवरी सिस्टम का शुभारंभ शुक्रवार को विभिन्न अधिकारियों ने किया। इस केंद्र पर कूड़ा कलेक्शन के लिए एक वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। यहां डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर लाकर डंप करेगी और यहां पर कचरे की अलग-अलग तरीके से छंटाई के बाद प्रबंधन होगा।