भदोही: भदोही : भदोही शहर में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को भदोही विधानसभा में बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली नेशनल इंटर कॉलेज तिराहे से रवाना होकर नईबाजार के स्वामी विवेकानंद चौराहे पर पहुंच कर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।