भदोही: भदोही : भदोही तहसील पर सपा ने बीडा महायोजना के विरोध में किया प्रदर्शन, महायोजना रद्द करने की मांग
समाजवादी पार्टी और भदोही तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के प्रस्तावित महायोजना-2041 को रद करने की मांग की। तहसील पर विरोध प्रदर्शन करने के उपरांत राज्यपाल के नाम संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी भान सिंह को सौंपा। बताया कि बीडा महायोजना समाज के हर वर्ग को प्रभावित करने वाली है।