भदोही: शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह हुए शामिल
जनता दल यूनाइटेड के नेता डीएम सिंह गहरवार के नेतृत्व में मंगलवार को भदोही शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी शामिल हुए। नेशनल इंटर कालेज के पास से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा रजपुरा, गाजिया, लिप्पन, मर्यादपट्टी होते हुए स्वामी विवेकानंद स्मारक स्थल पहुंच कर संपन्न हुई।