भदोही: भदोही : रजपुरा गोपालकुंज शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
भदोही के गोपालकुंज, रजपुरा में स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और नगर भ्रमण किया। दूसरे दिन 17 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे से अधिवासन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलदिवास आदि कार्यक्रम होंगे। तीसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा होगा।