भदोही: भदोही : जिला खेल स्टेडियम मूसीलाटपुर में अत्याधुनिक जिम का डीएम ने किया लोकार्पण
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम भदोही के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण कर इसे जनपद वासियों को समर्पित किया। इस जिम में खेल प्रोत्साहन निधि से लगभग 2 से 4 करोड रुपए मूल्य लागत की अत्याधुनिक मशीनें, जेंट्स व लेडीज टॉयलेट, बैडमिंटन कोर्ट हैं जो शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करेंगी।