धौलछीना: धौलछीना में युवक पर गांव की युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप, पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
धौलछीना क्षेत्र की युवती का अपरहण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने सोमवार शाम 04 बजे धौलछीना पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह कुछ माह पूर्व उपचार के लिए परिवार के साथ रानीखेत गए थे। उन दिनों उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक द्वारा उनकी पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।