अजीतमल: बस टिकट बुक कराने के बहाने महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, एक नामजद समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गुड़गांव जाने के लिए बस का टिकट बुक कराने पहुंची एक महिला को बहाने से सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गंभीर रूप से घायल महिला का कानपुर में इलाज चल रहा है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच सितंबर की शाम कर