धनौरा: गजरौला में बुलेट से पटाखे फोड़कर मोहल्ले में मचाया उत्पात, लोगों ने युवक को पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला। नेशनल हाईवे किनारे स्थित मोहल्ला नाईपुरा में बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ रहे एक युवक से स्थानीय लोग परेशान हो गए। शुक्रवार रात करीब 10 बजे मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।