आज दिनांक-20.06.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी कुरिया, थाना सजेती का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर चौकी भवन का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा अधिक से अधिक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।
इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ रात्रि भोजन किया गया तथा उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। अधिकारियों ने पुलिस बल का उत्साहवर्धन करते हुए टीम भावना, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पुलिस चौकी का निर्माण क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर व अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। @dcpskanpur