भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर भरत तिवारी के परिजनों से मिलने बिलौटी गांव पहुंचे। यहां मनोज तिवारी ने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मनोज तिवारी ने भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भरत तिवारी की बहन रूबी कुमारी ने मनोज तिवारी के हाथ पर राखी बांधी और उनसे कहा- 'भैया, अब भाई का फर्ज निभाइए। अपनी इस बहन को न्याय दिलाइए।'
मनोज तिवारी के साथ शाहपुर विधायक राकेश रंजन, बक्सर से भाजपा विधायक पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा भी मौजूद रहे।भरत तिवारी के घर मनोज तिवारी ने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर खाना भी खाया। परिवार से मुलाकात करने के बाद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भरत तिवारी को न्याय दिलाने की दिशा में कार्रवाई हो रही है। इस मामले में एक सिपाही की गिरफ्तारी भी हुई है।
#ManojTiwari #BharatTiwari #BJP #BiharPolitics #BiharNews
Korba, Korba | Aug 18, 2026