Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image

समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 20 जून 2026 *आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से सशक्त हो रही हैं जीविका दीदियाँ, हेमलता मरांडी को मिला ई-रिक्शा* मधेपुरा, 20 जून। ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार एवं जीविका के संयुक्त प्रयास से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के अंतर्गत मुरलीगंज प्रखंड में जीविका से जुड़ी दीदियों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया। इस क्रम में जूही जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती हेमलता मरांडी को ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की गई। ई-रिक्शा वितरण के अवसर पर जिला जीविका परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री नील कमल चौधरी ने कहा कि जीविका का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा वितरण जैसी पहल महिलाओं के लिए रोजगार सृजन का एक प्रभावी माध्यम है। इससे लाभार्थी महिलाओं को नियमित आय प्राप्त होगी तथा वे समाज में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। जीविका द्वारा महिलाओं को उद्यमिता, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। ई-रिक्शा प्राप्त करने वाली लाभार्थी हेमलता मरांडी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके जीवन में आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ई-रिक्शा के संचालन से उनकी आमदनी में वृद्धि होगी और वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। कार्यक्रम में प्रबंधक (गैर कृषि) श्री संदीप कुमार, मुरलीगंज जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री रिशु अर्नेस्ट मशी, उन्नति जीविका संकुल स्तरीय संघ के पदाधिकारी, जीविका कर्मी तथा स्वयं सहायता समूहों की बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीविका की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण बन रही है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

34 views | Madhepura, Bihar | Jun 20, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 20 जून 2026 *आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से सशक्त हो रही हैं जीविका दीदियाँ, हेमलता मरांडी को मिला ई-रिक्शा* मधेपुरा, 20 जून। ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार एवं जीविका के संयुक्त प्रयास से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के अंतर्गत मुरलीगंज प्रखंड में जीविका से जुड़ी दीदियों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया। इस क्रम में जूही जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती हेमलता मरांडी को ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की गई। ई-रिक्शा वितरण के अवसर पर जिला जीविका परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री नील कमल चौधरी ने कहा कि जीविका का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा वितरण जैसी पहल महिलाओं के लिए रोजगार सृजन का एक प्रभावी माध्यम है। इससे लाभार्थी महिलाओं को नियमित आय प्राप्त होगी तथा वे समाज में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। जीविका द्वारा महिलाओं को उद्यमिता, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। ई-रिक्शा प्राप्त करने वाली लाभार्थी हेमलता मरांडी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके जीवन में आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ई-रिक्शा के संचालन से उनकी आमदनी में वृद्धि होगी और वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। कार्यक्रम में प्रबंधक (गैर कृषि) श्री संदीप कुमार, मुरलीगंज जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री रिशु अर्नेस्ट मशी, उन्नति जीविका संकुल स्तरीय संघ के पदाधिकारी, जीविका कर्मी तथा स्वयं सहायता समूहों की बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीविका की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण बन रही है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Madhepura News