मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के सुखलही गांव मे जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया। वही मामले को लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। घायलों की पहचान सुखलही गांव निवासी अरविंद कुमार तथा सोहन प्रसाद है।