गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने 3 शातिर लूटेरे किए गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 1 मोबाइल फोन, 2 अवैध चाकू, 1 पिस्टल बरामद
मंगलवार को थाना कौशांबी पुलिस ने चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आशू, साहिल और दानिश नाम के 3 शातिर लुटेरों को शौचालय के पास आनन्द विहार बार्डर कौशाम्बी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से लूट का 1 मोबाइल फोन, 2 अवैध चाकू, 1 पिस्टल व 4 जिन्दा करातूस बरामद किया गया है।