गाज़ियाबाद: लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्तों को टीलामोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.72 लाख रुपए बरामद
थाना टीला मोड़ पुलिस ने मंगलवार को लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले जुबैर, तुषार और इमरान नाम के 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ब्याया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किए हुए 16 मोबाइल फोन, लूट और चोरी में इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल और लूटे गए मोबाइलों को बेचकर अर्जित की गई 1 लाख 72 हजार की धनराशि बरामद हुई है।