गाज़ियाबाद: वसुंधरा इलाके के पहलाद गड़ी में राशन नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के पहलीद गड़ी में राशन नहीं मिलने पर सोमवार को स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जो नई मशीन लगी है, वह बेकार है। पिछले 20 दिनों से वह लगातार राशन लेने के लिए राशन वाले की दुकान पर जा रहे है लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। लोगों ने नई मशीन का बहिष्कार करते हुए पुरानी मशीन वापस लाने की मांग की है।