गाज़ियाबाद: विजयनगर थाने में रॉयल फाइनेंस बैंक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस हिरासत में आए 3 कर्मचारी
विजयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रॉयल फाइनेंस बैंक में सोमवार सुबह अचानक ताला लगा मिला, जिसके बाद भारी संख्या में बैंक से जुड़े ग्राहकों ने विजयनगर थाने पहुंचकर बैंक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि ताला बंद होने के बाद लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी, जिसकर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।