गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो शातिर लुटेरों को 1 महिला मित्र और एक सुनार के साथ किया गिरफ्तार
गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने मंगलवार को दो ऐसे शातिर चेन लुटेरों को दबोचा है जो सुनसान रास्ते पर जा रही अकेली महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। यह अपनी महिला मित्र के जरिए लुटे गए सोने के आभूषण सुनार के पास ठिकाने लगते थे। पुलिस ने दो लुटेरे, उनकी महिला मित्र और सुनार समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।