पं. शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल में राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाय.के. पासवान, आईसीटीसी काउंसलर अनीता गुप्ता, एसटीआई काउंसलर रविशंकर काटिया और जिला कार्यक्रम समन्वयक मीनाक्षी पटेल ने विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया।