गया टाउन सीडी ब्लॉक: मोहनपुर थाना क्षेत्र से नाबालिक बालिका की सकुशल बरामदगी के लिए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने SIT गठित की
गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से नाबालिक बालिका की सकुशल बरामदगी को लेकर मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने एसआईटी का गठन किया है।मंगलवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि परिजनो के द्वारा 26 अगस्त को अपहरण की सूचना दी गई थी।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।सीटी एसपी अभिनव के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है।