*निवर्तमान जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया को दी गई भावभीनी विदाई, नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा का किया गया स्वागत एवं सम्मान*
आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को निवर्तमान जिलाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के सम्मान में विदाई समारोह तथा नवपदस्थापित जिलाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कुशल प्रशासनिक नेतृत्व, जनहित के प्रति संवेदनशीलता तथा जिले के विकास एवं सुशासन के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता मीणा (IRTS सेवा) का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
समारोह के दौरान पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय, टीम भावना एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए भोजपुर जिले के विकास और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Aug 20, 2026