लहरपुर क्षेत्र के ग्राम कोदहरा निवासी रंजीत 35 वर्ष पुत्र छत्रपाल ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रविवार को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दवा लेने जा रहा था तभी रास्ते में विरोधियों ने उसे रोक कर गंदी गंदी गालियां दीं मेरे द्वारा मना करने पर उक्त लोगों द्वारा उसे जमकर मारा पीटा गया जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं।