भीलवाड़ा: सड़क दुर्घटना के मामले में अभियुक्त सोनू स्वर्णकार हुए दोषमुक्त, अधिवक्ता मुकेश सुवालका ने की पैरवी
भीलवाड़ा। न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-2, भीलवाड़ा ने वर्ष 2014 के एक सड़क दुर्घटना मामले में अभियुक्त सोनू स्वर्णकार को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करने का आदेश जारी किया है। इस मामले में अभियुक्त की ओर से एडवोकेट मुकेश सुवालका ने प्रभावी पैरवी की।