कुढ़नी: खरौना शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत रविवार करीब 12:00 बजे खरौनाडीह स्थित शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर पर नवरात्र के अष्टमी तिथि पर पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर में स्थापित माता के समक्ष महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने चुनरी और नारियल चढ़ा पूजा की. भक्तों ने अपने साथ गांव समाज के लिए शांति की कामना की. नवरात्र को लेकर माता के भव्य मंदिर को फूलों से सजाया गया