भीलवाड़ा: गुटखा व्यापारी से लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपितों से स्कूटी व ₹89,890 बरामद किए, शौक के लिए रची गई थी वारदात
भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुटखा व्यापारी से लूट के मामले में लूटे गये चार लाख रुपये में से 89890 हजार रुपये की राशि और पीड़ित की स्कूटी बरामद कर ली।बाकी राशि के लिए आरोपियों से फिल्हाल पूछताछ की जा रही है। आरोपितों ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने और अपने शौक मौज को पूरे करने में इन्होंने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था।