भीलवाड़ा। शहर के प्रमुख मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण और अवैध निर्माण के कारण बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर श्जन चेतना जन अधिकार संस्थाश् ने मोर्चा खोल दिया है। संस्था के प्रतिनिधियों ने शनिवार को जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शहर के 9 प्रमुख क्षेत्रों से तुरंत अतिक्रमण हटाने और यातायात सुगम बनाने की मांग की है।