भीलवाड़ा: भीलवाड़ा टेक्सटाइल एवं हैंडीक्राफ्ट मेला 2026 का ग्रामीण हाट में भव्य शुभारंभ हुआ
ग्रामीण हाट में बुधवार को भीलवाड़ा टेक्सटाइल एवं हैंडीक्राफ्ट मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ने किया। 26 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में 65 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें भीलवाड़ा सहित प्रदेशभर के टेक्सटाइल उद्यमी, बुनकर, हस्तशिल्पी एवं स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री कर रहे हैं।