भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में दिखा देशभक्ति का जज्बा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के रंग में निकला पथ संचलन
शहर की फिजाओं में गुरुवार सुबह एक अलग ही देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। मौका था नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में विद्या भारती द्वारा आयोजित विराट पथ संचलन का। जब कदमताल करते सैकड़ों विद्यार्थियों के पदवेश की धमक और घोष (बैंड) की गूंज शास्त्रीनगर से लेकर पूरे रास्ते तक सुनाई दी, तो हर शहरवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।