भीलवाड़ा: ई-वेस्ट जागरूकता व संग्रहण अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर डोर-टू-डोर वाहनों को रवाना किया
जिला प्रशासन भीलवाड़ा एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से ई-वेस्ट जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने हरी झंडी दिखाकर डोर-टू-डोर ई-वेस्ट संग्रहण वाहनों को रवाना किया।