करौली से बड़ी खबर
48 शीशियां नशीली दवा के साथ आरोपी गिरफ्तार
करौली थाना मंडरायल की बड़ी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडरायल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवा की 48 शीशियां बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में थाना मंडरायल थाना अधिकारी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार हरिओमसिंह पुत्र छोटेसिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी भटटयुरा, थाना मंडरायल, जिला करौली को रोककर तलाशी ली। आरोपी के कब्जे 48 शीशियां बरामद हुईं, जिनमें कोडीन फॉस्फेट की कुल मात्रा 11,520 एमजी पाई गई।
पुलिस ने नशीली दवा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #highlight #followers #Karoli
Karauli Police Amita Meena Journalist Jps Parmar